विश्वकर्मा एकीकरण अभियान का आरंभ 9 जून 2002 को विश्वकर्मा समाज को जनसंख्या अनुरुप राजनैतिक भागेदारी दिलाने के उद्देश्य को लेकर किया गया था। आज दिनांक 9 जून 2018 को नैमिषारण्य, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में अभियान का 16 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री मान सी.के. विश्वकर्मा ( सेवानिवृत्त अधिकारी हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड) व समारोह की अध्यक्षता अभियान प्रमुख श्री मान जे.एन. विश्वकर्मा (आई.ए.एस. सेवानिवृत) एवं संचालन नरेश पांचाल एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) श्री रामसुमिरन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा, संतकुमार शर्मा, डा.सुधीर कुमार शर्मा, डा.महेश योगी, शिवशंकर शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा ेएड.शाहजहाँपुर, मुन्ना लाल शर्मा, आचार्य रावेन्द्र शर्मा, कवि राम औतार शर्मा इन्दू फर्रुखाबाद सहित देश व प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे महानुभावों ने प्रतिभाग किया।
 |
कार्यक्रम को सम्बोधित करते अभियान प्रमुख श्री मान जे.एन.विश्वकर्मा |
 |
मंच से संचालन करते प्रदेश सह प्रभारी (उत्तर प्रदेश) नरेश पांचाल |
 |
प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) राम सुमिरन शर्मा को केन्द्रिय संचालक पद का नियक्ति पत्र प्रदान करते अभियान प्रमुख |
 |
नरेश पांचाल प्रदेश सह प्रभारी (उत्तर प्रदेश) को प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) का नियुक्ति पत्र प्रदान करते अभियान प्रमुख |
 |
विश्वकर्मा एकीकरण अभियान त्रैमासिक पत्रिका अभियान प्रमुख को भेंट करते सम्पादक नरेश पांचाल |
 |
विश्वकर्मा एकीकरण अभियान त्रैमासिक पत्रिका प्रदर्शित करते डा. महेश योगी (सह मण्डल प्रभारी बरेली मण्डल, भाजपा नेता) |
No comments:
Post a Comment