Showing posts with label vishwakarma. Show all posts
Showing posts with label vishwakarma. Show all posts

Sunday, January 28, 2018

।। जय जय विश्वकर्मा भगवान।।

। जय जय विश्वकर्मा भगवान।


जय जय विश्वकर्मा भगवान
तुमने दुनिया को दी रोटी, कपडा और मकान।
रोजी औ रोजागर दिए हैं औ तकनीकी ज्ञान।।
जय जय...........
तेरी कृपा से अभियंतागण करते नवनिर्माण।
शल्यक्रिया से देते जीवन डाक्टर-वैद्य महान।।
जय जय...........
वैज्ञानिक, नित सृजन कर रहे करके अनुसंधान।
मानव-जीवन सुखी बनाया पाकर तेरा ज्ञान।
जय जय...........
उद्योगों को दिया मशीनें, हो मानव कल्याण।
चलने को दी मोटर गाडी, उडने को वायुयान।।
जय जय...........
अस्त्र शस्त्र ले पहरा देते सीमा पर दरबान।
यंत्र और मशीनें और उपकरण सिद्ध हुए वरदान।।
जय जय...........
अगर चाहिए जीवन में सुख, शांति और कल्यान।
रोज प्रभू की पूजा करिए, रोज प्रभू का ध्यान।।
जय जय...........
धनपति प्रसाद विश्वकर्मा

Saturday, December 9, 2017

विश्वकर्मा एकीकरण अभियान त्रै मासिक पत्रिका का विमोचन समारोह सम्पन्न

शाहजहाँपुर, 1 अक्टूबर । विश्वकर्मा एकीकरण अभियान वह आन्दोलन है जो सत्तर वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार विश्वकर्मा समाज को सत्ता में भागेदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। “विश्वकर्मा एकीकरण अभियान” त्रै मासिक पत्रिका इस आन्दोलन को आगे बढाने में एक पतवार के रूप में कार्य करेगी।
        उक्त विचार “विश्वकर्मा एकीकरण अभियान” सामाजिक पत्रिका के प्रवेशांक के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि समाज सेवी मुन्ना लाल शर्मा ने व्यक्त किये। उन्होने विश्वकर्मा समाज  के एकीकरण व उसकी आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
          लखीमपुर जनपद के श्रम प्रवर्तन अधिकारी विद्या प्रकाश शर्मा ने समाज में साहित्य की उपयोगिता को रेखांकित करते हुये कहा कि साहित्य हि किसी समाज का दर्पण होता है। इसलिए निरंतर साहित्य  का सृजन होते रहना ही हमारे लिए प्रेरणादायी है।
              राजकीय महाविद्यालय कांट में सहायक प्रोफेसर डा. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि हमारी पहचान हमारा साहित्य है। साहित्य को आम जन तक पहुचाने में पत्र पत्रिकाओं का बहुत महत्व है। अध्यापक रोशन लाल शर्मा ने समाज में शिक्षा की उपयोगिता और उसका महत्व बताया। अध्यापक हिमांचल शर्मा ने कहा कि अपने नौनिहालों को अच्छी शिक्षा दिलाकर ही हम विश्वकर्मा समाज को उसका हक दिला सकते है।
                सम्पादक नरेश पाँचाल ने कहा कि वर्तमान युग में संचार माध्यम ही हमारी प्रगति का मुख्य आधार है। “विश्वकर्मा एकीकरण अभियान” पत्रिका समाज में जागरूकता पैदा करने में सहायक सिद्ध होगी ऐसा मुझे विश्वास है।

                   विमोचन समारोह में रामनिवास शर्मा, डा. महेश योगी, ओम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश मैथिल, रामखिलावन शर्मा, रामू शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता मा. राजेश शर्मा ने की संचालन नरेश पाँचाल ने व आभार प्रदर्शन रमेश चन्द्र शर्मा एडवोकेट ने किया। आयोजन में संदीप शर्मा, पवन शर्मा, अनुज शर्मा, अभय शर्मा व अनूप पाँचाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।